Bollywood News


नए साल 2021 में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' की धमाकेदार घोषणा; देखें वीडियो!

नए साल 2021 में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' की धमाकेदार घोषणा; देखें वीडियो!
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर एक्टिंग के अलावा अपनी फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव नज़र आते हैं, वह कभी भी अपना वर्कआउट सेशन मिस नहीं करते हैं| अभिनेता ने नए साल के पहले ही दिन अपने फैंस को एक शानदार सरप्राइज़ दिया है, उनकी आने वाली फिल्म 'एनिमल' का 1 जनवरी 2021 को ऐलान कर दिया गया है। इसमें उनके साथ अनिल कूपर, परिणीति चोपड़ा, बॉबी देओल भी मुख्य भूमिका में नज़र आएँगे। हाल ही में इसका शोर्ट टीज़र अनिल कपूर ने अपने इन्स्टाग्राम पर साझा किया है जिसको लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

'कबीर सिंह' जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके संदीप रेड्डी इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। अनिल कूपर द्वारा साझा किया गया टीज़र एक इंट्रोडक्शन वीडियो है जिसमें रणबीर कपूर की आवाज़ सुनाई दे रही है। इसमें वह कह रहे हैं कि, "पापा अगले जन्म में आप मेरा बेटा बनना, फिर देखना मैं आपसे कैसे प्यार करता हूं और सीखना आप। क्योंकि उसके अगले जन्म में वापस मैं बेटा और आप पापा। तब ना पापा अपनी तरह से प्यार करना... मेरी तरह से नहीं। आप समझ रहे हैं ना पापा। बस आप समझ लो तो काफी है|' सोशल मीडिया यूजर्स इसको सुनने के बाद फिल्म के प्रति काफी उत्सुक नज़र आ रहे हैं| देखिये-



इस फिल्म के अलावा रणबीर कपूर आने वाले समय में अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नज़र आने वाले हैं। इसमें उनके अपोजिट आलिया भट्ट नजर आएंगी, इन दोंनों के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन भी दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देने वाले हैं| अभिनेता के फैन्स उनकी सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load