Bollywood News


क्यों नए साल पर दीपिका पादुकोण को सभी सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट करनी पड़ी!

क्यों नए साल पर दीपिका पादुकोण को सभी सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट करनी पड़ी!
हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस वक्त अपने पति और बॉलीवुड के सबसे उर्जावान अभिनेता रणवीर सिंह के साथ राजस्थान में नया 2021 सेलिब्रेट कर रही हैं| हाल ही में अभिनेत्री के फैन्स के लिए एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, दीपिका पादुकोण ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम, ट्विटर, फेसबुक की सारी पोस्ट को डिलीट कर दिया है| आखिर ऐसा क्या हुआ जो नए साल पर अभिनेत्री को यह कदम उठाना पड़ा, हर कोई इस समय इस सवाल का जवाब मांग रहा है|

दीपिका ने पोस्ट डिलीट करने के साथ-साथ अपनी प्रोफाइल फोटो को भी बदल दिया है। इस समय हर एक सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी प्रोफाइल फोटो लगी हुई है, और उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी ऑडियो डायरी के बारे में बताते हुए लोगों को न्यू इयर विश किया है| इस समय उनके फैन्स में यही चल रहा कि क्या उनका भी अकाउंट्स हैक हो गया है या फिर दीपिका यह सब अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन के लिए कर रही? इन सभी सवालों के जवाब तो समय ही देगा| देखिये-



दीपिका के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह फिल्म '83' में नज़र आने वाली हैं, यह फिल्म साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप टूर्नामेंट पर आधारित होगी| इस फिल्म में रणवीर कपूर क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं और दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया के रोल में नज़र आएंगी। अभिनेत्री के फैन्स इसके रिलीज़ होने का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load