Bollywood News


फिल्म 'राधे श्याम' से विक्रमादित्य के रूप में प्रभास का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी!

फिल्म 'राधे श्याम' से विक्रमादित्य के रूप में प्रभास का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी!
बाहुबली स्टार प्रभास के फैंस के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी सामने आई है, उनकी बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'राधे श्याम' का फ़र्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। इससे पहले पोस्टर में प्रभास फिल्म की लीडिंग अभिनेत्री पूजा हेगड़े के साथ रोमांटिक अंदाज़ में नज़र आए थे। हाल ही में प्रभास ने इन्स्टाग्राम पर अपने फैन्स के साथ फिल्म का फर्स्ट लुक साझा किया है जिसको देखकर उनकी उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है|

फ़िल्म 'राधे श्याम' में प्रभास विक्रमादित्य का किरदार निभाते दिखाई देने वाले हैं, हाल ही के पोस्टर में प्रभास डेशिंग और क्लासी अंदाज में दिखाई दे रहे हैं| पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा कि, "मेरे सभी प्यारे प्रशंसकों के लिए, आपको 2021 की शुभकामनाएं। # राधेश्याम|" प्रभास का लुक देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि फिल्म काफी दमदार होने वाली है| देखिये-



बता दें कि प्रभास और पूजा हेगड़े के साथ इस फिल्म में भाग्यश्री, मुरली शर्मा, सचिन खेडेकर, रिद्धि कुमार, कुणाल रॉय कपूर, साशा छेत्री जैसे कलाकार भी दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देने वाले हैं| प्रभास की अन्य फिल्मों की तरह 'राधे श्याम' को भी हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओँ में रिलीज़ किया जाएगा| सूत्रों की मानें तो साल 2021 के अंत तक इसको रिलीज़ किया जा सकता है|

End of content

No more pages to load