Bollywood News


मालदीव से किआरा आडवानी का ये हॉट अंदाज़ कर देगा आपको मदहोश!

मालदीव से किआरा आडवानी का ये हॉट अंदाज़ कर देगा आपको मदहोश!
बॉलीवुड की युवा खूबसूरत अदाकारा किआरा आडवानी सोशल मीडिया अपडेट के द्वारा अपने फैन्स के साथ जुड़ी रहती हैं| इस समय उनकी हॉट और आकर्षक तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं और सभी के मन में एक ही सवाल है कि अभिनेत्री की इतनी सेक्सी तस्वीर कौन कैप्चर कर रहा है। हाल ही में किआरा ने अपने इन्स्टाग्राम स्टोरी पर मालदीव छुट्टियों की एक हॉट तस्वीर शेयर की है, जिसको उनके फैन्स बार-बार देखने के लिए मजबूर हो रहे हैं|

इन्स्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में किआरा हॉट बिकनी पहने धूप में आराम करते हुए पोज़ देती नज़र आ रही हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि उनके साथ यहाँ अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा भी हैं, परन्तु तस्वीरों को देखकर ऐसा लगता है कि अभिनेत्री यहाँ अकेले एन्जॉय कर रही हैं| उनका यह कातिलाना अंदाज़ सोशल मीडिया यूजर्स को काफी आकर्षित कर रहा है|

कुछ समय पहले ही किआरा ने विष्णु वर्धन के निर्देशन में बनीं 'शेरशाह' की शूटिंग पूरी की हैं, इसमें उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं| इसके अलावा वह आने वाले समय में राज मेहता की अनटाइटल्ड फिल्म और अनीस बज़्मी निर्देशित 'भूल भुलैया 2' में कार्तिक आर्यन के साथ दर्शकों को एंटरटेन करती नज़र आने वाली हैं। उनके फैंस सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load