Bollywood News


2021 में अपना फिल्मी सफर शुरू करने जा रहे हैं ये नए कलाकार!

2021 में अपना फिल्मी सफर शुरू करने जा रहे हैं ये नए कलाकार!
साल 2020 भारतीय सिनेमा के लिए एक बुरे सपने जैसा साबित हुआ था, इस साल में सिनेमा के कई सितारे इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। बॉलीवुड ने हमें अपनी अलग-अलग शैलियों के साथ बेशुमार यादें दी हैं, चाहे वह अभिनय, नाटक, कॉमेडी या नृत्य ही क्यों न हो। पिछला साल आए दिन कोई न कोई बुरी खबर लेकर आया था, इस समय हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि नया साल 2021 पिछले साल जैसा न हो।

नया साल कुछ आशाएं और इच्छाएं लेकर आता है, फैंस को सबसे ज्यादा उत्साहित और प्रभावित हर साल नए कलाकारों की ऑन-स्क्रीन एंट्री करती है। आज हम आपको ऐसे 5 कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो 2021 में अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाले हैं|

1. अहान शेट्टी

बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान 2018 की तेलुगु हिट फिल्म 'आरएक्स 100' के रीमेक में अभिनय करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बता दें कि मिलन लूथरिया इसका निर्देशित करने वाले हैं, फ़िल्म में उनके साथ तारा सुतारिया प्रमुख भूमिका में नज़र आने वाली हैं।

2. लक्ष्य

लोकप्रिय टेलीविजन स्टार लक्ष्य, बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर स्टारर 'दोस्ताना-2' से अपने फ़िल्मी सफर की शुरुवात करने वाली हैं। यह फिल्म 2008 में रिलीज़ हुई जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत फिल्म का सीक्वल होगी, सूत्रों की मानें तो इसकी शूटिंग शुरू कर दी गई है

3. मानुषी छिल्लर

17 साल बाद भारत को मिस वर्ल्ड का ताज जीतने वाली मानुषी भी इस समय काफी सुर्ख़ियों में चल रही हैं| वह अक्षय कुमार अभिनीत 'पृथ्वीराज' के द्वारा अपने बॉलीवुड सफर की शुरुवात करने वाली हैं, अभिनेत्री के फैन्स उनको बड़ी स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं|

4. रश्मिका मंदना

रश्मिका आने वाले समय में बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'मिशन मजनू' के साथ बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए तैयार हैं। खबरों के अनुसार फिल्म 1970 के दशक की सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी, इसमें सिद्धार्थ एक रॉ एजेंट का किरदार निभाते दिखाई देने वाले हैं और रश्मिका की भूमिका के बारे में अभी कोई अधिकारिक घोषणा नही की गई है|

5. शालिनी पांडे

शालिनी आने वाले समय में 'जयेशभाई जोरावर' में रणवीर सिंह के साथ बॉलीवुड में फ़िल्मी सफर की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कुछ समय पहले उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि, "मैं भाग्यशाली हूं कि मैं निर्माता मनीष शर्मा और निर्देशक दिव्यांग ठक्कर को अपने ऑडिशन में प्रभावित कर सकी।

End of content

No more pages to load