Bollywood News


कोरोना काल के मसीहा सोनू सूद की अगली फिल्म का ये होगा टाइटल!

कोरोना काल के मसीहा सोनू सूद की अगली फिल्म का ये होगा टाइटल!
अगर आपको पता हो किसान कानूनों को लेकर पूरे देश में सरकार के खिलाफ किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है| देश की कई मशहूर हस्तियां भी उनके विरोध में उनका समर्थन कर चुकी हैं, कई फिल्मी सितारे भी किसानों के विरोध का समर्थन कर रहे हैं, अभिनेता सोनू सूद ने भी किसान का समर्थन किया था| हाल ही में फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने इन्स्टाग्राम पर लोगों के साथ जानकारी साझा करते हुए बताया है कि सोनू बहुत जल्द ई निवास और राज शांडिल्य निर्देशित फिल्म 'किसान' में नज़र आने वाले हैं|

सोनू ने किसान के लिए आवाज़ उठाते हुए कुछ समय पहले ट्विटर पर लिखा था कि, ''किसान का दर्जा मां बाप से कम नहीं होता है|" सोनू उन बॉलीवुड अभिनेताओं में से एक हैं जो गरीब और ज़रूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे आए हैं| फिल्म 'किसान' की बात करें तो इसमें अभिनेता मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं, इसकी स्टार कास्ट की घोषणा बहुत जल्द की जाएगी| इस खबर के सामने आते ही सोनू के फैन्स फिल्म के प्रति काफी उत्सुक नज़र आ रहे हैं| देखिये-



सोनू के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आखिरी बार बड़े पर्दे पर रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म 'सिम्बा' में रणवीर सिंह और सारा अली खान के साथ नज़र आए थे, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी| इसमें उनके विलेन किरदार को दर्शकों का खूब प्यार प्राप्त हुआ था, अभिनेता के फैन्स उनके आने वाले फ़िल्मी प्रोजेक्ट्स का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load