Bollywood News


फिल्म 'निकम्मा' के सेट से शर्ली सेतिया ने साझा की ये खूबसूरत तस्वीर!

हिंदी सिनेमा की खूबसूरत दिग्गज अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी ने 'मर्द को दर्द नहीं होता' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था| इसके बाद अभिनेता अपनी दूसरी फिल्म 'निक्कमा' में बॉलीवुड की युवा प्रतिभावान अभिनेत्री शर्ली सेतिया के साथ रोमांस करते नज़र आने वाले हैं| कुछ समय पहले इसका फर्स्ट लुक साझा किया गया था जिसको लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी, हाल ही में शर्ली ने इन्स्टाग्राम पर 'निकम्मा' के सेट से एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है जिसमें वह अभिमन्यु को पीछे बिठा कर रिक्शा चलाती दिखाई दे रही हैं|

शर्ली सेतिया की बात करें तो वह एक मशहूर यूट्यूब सेंसेशन हैं, सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन्स फोल्लोविंग है| इसी फिल्म से वह बड़े पर्दे पर बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं, शब्बीर खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2021 में रिलीज़ की जा सकती है| शर्ली द्वारा इन्स्टा पर शेयर की गई तस्वीर की बात करें तो इसमें दोनों की केमेस्ट्री बेहद आकर्षक लग रही है। देखिये-



खूबसूरत आवाज़ की मालकिन और एक सेक्सी लड़की शर्ली सेतिया अपने फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर जुड़ी रहती हैं। वह अपने यूट्यूब गानों के लिए सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं, इस अदाकारा ने हिंदी संगीत उद्योग में भी अपनी अलग पहचान बना ली है, शर्ली की न केवल आवाज़, बल्कि उनकी सुंदरता के भी लाखों दीवाने हैं।

End of content

No more pages to load