Bollywood News


भूमि पेडनेकर और राजकुमार राव स्टारर 'बधाई दो' की शूटिंग शुरू!

भूमि पेडनेकर और राजकुमार राव स्टारर 'बधाई दो' की शूटिंग शुरू!
कुछ समय पहले ही अमेज़न प्राइम पर 'दुर्गामती' फिल्म रिलीज़ हुई थी जिसमें भूमि मुख्य भूमिका में नज़र आई थी| हाल ही में खबर मिली है कि ओटीटी प्लेटफार्म पर अपना जलवा दिखने के बाद अभिनेत्री थियेटर्स में लोगों का दिल जीतती नज़र आने वाली हैं| भूमि ने अपनी आगामी फिल्म 'बधाई दो' की शूटिंग देहरादून में शुरू कर दी है, इसमें वह राजकुमार राव के साथ दर्शकों का मनोरंजन करती दिखाई देने वाली हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने इन्स्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए दी है|

बता दें कि इस फिल्म में भूमि 'सुमी' नाम की लड़की का किरदार निभाती दिखाई देने वाली हैं। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि, "रीडिंग फॉर बधाई दो'| इसके साथ उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव को भी टैग करते हुए लिखा हैशटैग 'बधाई दो'। इसके अलावा भूमि ने शूटिंग लोकेशन की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं जिनको लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है| देखिये-




इस फिल्म का निर्देशन हर्षवर्धन कुलकर्णी कर रहे हैं और जंगल पिचर्स इसका प्रोड्क्शन कार्य संभाल रहा है| इसके किरादों के बारे में बात करें तो राजकुमार राव इसमें दिल्ली पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नज़र आएंगे, जो की महिला थाना में एकलौते मेल ऑफिसर होंगे और भूमि इस फिल्म में स्कूल की पीटी टीचर की भूमिका में नज़र आने वाली हैं| दोनों के फैन्स इसके रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load