Bollywood News


मुंबई के जुहू इलाके में इतने पैसे में खरीदा जान्हवी कपूर ने नया घर!

मुंबई के जुहू इलाके में इतने पैसे में खरीदा जान्हवी कपूर ने नया घर!
बॉलीवुड की युवा खूबसूरत अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने मुंबई के जुहू इलाके में अपना नया घर खरीदा है। सूत्रों के अनुसार इस घर की कीमत 39 करोड़ रुपए बताई जा रही है, इस घर की डील पिछले महीने यानी दिसंबर में फाइनल कर दी गई थी। बता दें कि 23 वर्षीय जान्हवी ने 2018 में फिल्म 'धड़क' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था, पिछले साल रिलीज़ हुई 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' फिल्म में वह मुख्य भूमिका में नज़र आई थी।

जान्हवी कपूर के नए घर की बात करें तो उन्होंने बिल्डिंग का 14वां, 15वां और 16 फ्लोर ले लिया है। इसके लिए अभिनेत्री को 78 लाख रकम पहले चुकानी पड़ी है, उन्होंने जिस जगह घर लिया है, वहां कई और सेलेब्स भी रहते हैं। वर्तमान समय में जान्हवी अपनी बहन खुशी और पिता बोनी कपूर के साथ लोखंडवाला के घर में रह रही हैं|

जान्हवी कपूर के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आने वाले समय में कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'दोस्ताना 2' में नज़र आने वाली हैं| इसके अलावा अभिनेत्री करण जौहर की मल्टी-स्टारर फिल्म 'तख्त' का भी हिस्सा हैं। इसमें वह अनिल कपूर, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर जैसे कलाकारों के साथ मिलकर दर्शकों का मनोरंजन करती नज़र आएगीं| अभिनेत्री के फैन्स उनकी सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का उत्सुकता के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load