बॉलीवुड दबंग सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस बात की जानकारी कुछ समय पहले सलमान खान फिल्म इंस्टाग्राम अकाउंट ने एक वीडियो के माध्यम से लोगों के साथ साझा की थी, इसमें सलमान रैप फॉर राधे कहते नज़र आए थे| हाल ही में पता चला है कि इस फ़िल्म में दिशा पाटनी पहली बार जैकी श्रॉफ के साथ स्क्रीन साझा करती नज़र आएंगी, इसमें वह उनकी बहन का रोल निभाती दिखाई देने वाली हैं|
कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि इसके सैटेलाइट, थिएटर राइट्स, ओवरसीज़ राइट्स, म्यूजिक राइट्स ज़ी स़्टूडियो ने 230 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं। इस समय 'राधे: योर मोस्टवाटेंड भाई' पर प्रोडक्शन कार्य चल रहा है और इसके खत्म होते ही फिल्म को 2021 में ईद पर रिलीज़ कर दिया जाएगा।
जैकी श्रॉफ और दिशा पाटनी दोनों सलमान की फ़िल्म 'भारत' में एक साथ काम कर चुके हैं, इसमें जैकी सलमान के पिता और दिशा उनकी प्रेमिका की भूमिका निभाती दिखाई दी थी। परन्तु उस समय भी जैकी और दिशा ने स्क्रीन साझा नही की थी, लेकिन हाल ही में मिली खबरों के मुताबिक दिशा पाटनी 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' में जैकी की छोटी बहन के किरदार में नज़र आएंगी।
इस फिल्म के निर्देशक प्रभुदेवा इससे पहले सलमान के साथ 'वॉन्टेड' और 'दबंग 3' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं| यह फिल्म इसी साल ईद के मौके पर रिलीज़ होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसकी रिलीज़ डेट को बढ़ा दिया गया था, अभिनेता के फैन्स इसके रिलीज़ होने का उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहे हैं|
सलमान की 'राधे- योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में जैकी श्रॉफ की बहन बनेगी ये हॉट अदाकारा!
Wednesday, January 06, 2021 14:38 IST


