Bollywood News


विक्रम भट्ट ने घुमाकर मारा सनी लियोनि को लोहे का हथियार, जमीन पर गिरी अभिनेत्री!

विक्रम भट्ट ने घुमाकर मारा सनी लियोनि को लोहे का हथियार, जमीन पर गिरी अभिनेत्री!
हाल ही में सनी लियोनि को विक्रम भट्ट ने ऐसे जोरदार अंदाज में लोहे के हथियार से मारा कि वह जमीन पर मुंह के बल गिर पड़ी| ये सब रियल लाइफ में नहीं बल्कि उनकी आने वाली प्रोजेक्ट के लिए लिए किया गया था| सनी लियोनि ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ शेयर किया है, इस समय वह विक्रम भट्ट के आगामी प्रोजेक्ट 'अनामिका' की शूटिंग में व्यस्त हैं| सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखकर अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं|

सनी ने इस वीडियो को इन्स्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "@विक्रम भट्ट के साथ एक्शन शूट...सर की आंखें बाघ जैसी हैं और जैसा आप देख रहे हैं कि हमने इस शूट को अच्छे से खत्म किया|" कुछ समय पहले अभिनेत्री ने इसकी शूटिंग शुरू होने की जानकारी भी लोगों के साथ सोशल मीडिया पर साझा की थी| देखिये-



'अनामिका' में सनी लियोनि के साथ सोनाली सहगल भी मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली है, इस 10 एपिसोड की एक्शन सीरीज़ को मुंबई में शूट किया जाएगा| अभिनेत्री के फैन्स इसके रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं, सूत्रों की मानें तो इसको एमएक्सप्लेयर पर रिलीज़ किया जा सकता है|

End of content

No more pages to load