Bollywood News


केजीएफ चैप्टर 2: संजय दत्त ने शेयर की हाथ में तलवार लिये 'अधीरा' की एक झलक!

केजीएफ चैप्टर 2: संजय दत्त ने शेयर की हाथ में तलवार लिये 'अधीरा' की एक झलक!
बॉलीवुड खलनायक संजय दत्त, साउथ के सुपरस्टार यश और रवीना टंडन स्टारर 'केजीएफ चैप्टर 2' को लेकर लोगों की जिज्ञासा पहले से ज्यादा बढ़ती जा रही है| अगर आपको पता हो कल यानि 8 जनवरी को इसका पहला टीज़र रिलीज़ होने वाला है, जिसे लेकर फैंस में पहले ही काफी उत्सुकता नज़र आ रही है| हाल ही में संजय दत्त ने 'केजीएफ चैप्टर 2' से जुड़ा 'अधीरा' का अपना एक लुक फैन्स के साथ साझा किया है जिसमें वह हाथों में तलवार पकड़े काफी धांसू नज़र आ रहे हैं|

मीडिया खबरों की मानें तो केजीएफ चैप्टर 2 के निर्देशक प्रशांत नील और यश और उनके फैंस को सरप्राइज देने के लिए इसका पहला टीजर 8 जनवरी को रिलीज़ करने वाले हैं, क्योंकि इस दिन यश का जन्मदिन है। इस फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है, कुछ सीन का शूट ही इस समय बाकि है| पहले इसका टीज़र और इसके बाद फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया जाएगा| संजय दत्त द्वारा शेयर की गई अधीरा की झलक को देखकर फैंस कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



'केजीएफ 2' के दूसरे भाग में, अधीरा और रॉकी को सोने की खानों पर एक शक्ति संघर्ष में उलझाते हुए दिखाया जाएगा| इसका लेखन और निर्देशन कार्य प्रशांत नील ने सम्भाला है, इसमें संजय दत्त के अलावा, यश, श्रीनिधि शेट्टी, अनंत नाग और रवीना टंडन जैसे कलाकार नज़र आने वाले हैं| फैन्स इसके रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load