Bollywood News


हाथों में डंबल उठाए वर्कआउट करती नज़र आई बॉलीवुड की बार्बी गर्ल, वीडियो वायरल!

हाथों में डंबल उठाए वर्कआउट करती नज़र आई बॉलीवुड की बार्बी गर्ल, वीडियो वायरल!
कैटरीना कैफ बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश अभिनेत्रियों में से एक हैं। इस आकर्षक और मोहक अदाकारा की फैन्स फॉलो काफी बड़ी है, अपने प्रशंसकों का यह अभिनेत्री खूबसूरत तस्वीरों और वीडियो के द्वारा ध्यान आकर्षित करती रहती हैं| कोरोना महामारी दौरान लॉकडाउन के समय कैटरीना घर की छत पर वर्कआउट करती नज़र आती थी, हाल ही में उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह हाथों में डंबल उठाए हार्ड वर्कआउट करती नज़र आ रही हैं|

सिल्वर स्क्रीन पर अपने शानदार अभिनय कौशल के अलावा, कैटरीना अपने फैशनेबल लुक के लिए काफी मशहूर हैं। 37 वर्षीय अभिनेत्री अपने खूबसूरत लुक के साथ लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं| हाल ही में बॉलीवुड की बार्बी गर्ल द्वारा इन्स्टाग्राम पर साझा की गई वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है| देखिये-



कटरीना कैफ आने वाले समय में रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार के साथ दिखाई देगीं| पहले यह फिल्म 2020 मार्च महीने में बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने वाली थी, परन्तु कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण इसकी रिलीज़ डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है। इस फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी कैमियो रोल में लोगों को एंटरटेन करते नज़र आने वाले हैं। अभिनेत्री के फैन्स इस फिल्म के रिलीज़ होने का बड़ी उत्सुकता के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load