Bollywood News


लोगों के मसीहा सोनू सूद के खिलाफ बीएमसी ने दर्ज करवाया केस, ये थी वजह!

लोगों के मसीहा सोनू सूद के खिलाफ बीएमसी ने दर्ज करवाया केस, ये थी वजह!
लॉकडाउन के दौरान पैदल पलायन कर रहे मजदूरों के लिए बॉलीवुड अभिनेअत सोनू सूद मसीहा बनकर सामने आए थे। वह खुद सड़क पर उतरे और गरीब जरूरतमंद मजदूरों की मदद की, आज लोग सोनू सूद को भगवान मानने लगे हैं। कुछ समय पहले पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक दूर्गा पूजा पंडाल की थीम सोनू सूद पर रखी गई थी। हाल ही में सोनू सूद के खिलाफ़ बीएमसी ने मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया है| इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स महारास्ट्र सरकार को आड़े-हाथों ले रहे हैं|

मीडिया खबरों के मुताबिक सोनू सूद ने जूही के एबी नायर रोड पर स्थित अपनी शक्ति सागर नामक 6 मंजिला आवासीय इमारत को होटल में बदल दिया था। इसी वजह से अभिनेता के खिलाफ बीएमसी ने जुहू पुलिस को केस दर्ज करने के लिए कहा था| कुछ समय पहले अधिकारियों ने कहा कि सूद ने पिछले साल अक्टूबर में बीएमसी द्वारा भेजे गए नोटिस के खिलाफ शहर के सिविल कोर्ट में में अर्जी लगाई थी, परन्तु अभिनेता को इसका कोई फायदा नही हुआ|

सोनू के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आखिरी बार बड़े पर्दे पर रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म 'सिम्बा' में रणवीर सिंह और सारा अली खान के साथ नज़र आए थे, यह फिल्म उस साल की बॉक्स ऑफिस पर सबसे सफल फिल्मों में से एक थी| इसमें उनके विलेन किरदार को दर्शकों का खूब प्यार प्राप्त हुआ था, अभिनेता के फैन्स उनके आने वाले फ़िल्मी प्रोजेक्ट्स का इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load