Bollywood News


सैफ अली खान और अर्जुन कपूर के साथ 'भूत पुलिस' की पूरी टीम पहुंची जैसलमेर!

सैफ अली खान और अर्जुन कपूर के साथ 'भूत पुलिस' की पूरी टीम पहुंची जैसलमेर!
बॉलीवुड के युवा अभिनेता अर्जुन कपूर और हिंदी सिनेमा में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए मशहूर सैफ अली खान अपनी आगामी फिल्म 'भूत पुलिस' के अंतिम शूट के लिए जैसलमेर पहुंच चुके हैं| इस बात की जानकारी अर्जुन ने इन्स्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लोगों के साथ साझा की है, प्लेन के अंदर से ली गई तस्वीर में उनके साथ सैफ और फिल्म के अन्य कलाकार भी नज़र आ रहे है|

इससे पहले कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'भूत पुलिस' की टीम डलहौजी और धर्मशाला में काफी समय से शूटिंग कर रही थी। वहां पर सैफ अली खान के साथ करीना कपूर और उनके बेटे तैमूर अली खान भी छुट्टियों का मजा लेते नज़र आए थे। वहीं अर्जुन कपूर भी मलाइका अरोड़ा के साथ धर्मशाला की सड़कों पर घूमते नज़र आए थे| हाल ही में साझा की गई तस्वीर में सैफ और अर्जुन प्लेन के आगे की शीट पर और बाकि टीम पीछे बैठी नज़र आ रही है, सोशल मीडिया यूजर्स इस तस्वीर को देखकर जमकर कमेंट कर रहे हैं| देखिये-



फिल्म 'भूत पुलिस' में सैफ अली खान और अर्जुन कपूर के अलावा यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडीज़ भी मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली हैं| इसका निर्देशन कार्य पवन कृपलानी संभाल रहे हैं, जबकि रमेश तौरानी और अक्षय पुरी इसको प्रोड्यूस कर रहे हैं। हिंदी सिनेमा प्रेमी इसके रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load