Bollywood News


करीना कपूर खान के सामने नोरा फतेही ने रखी तैमूर से शादी करने की मांग!

करीना कपूर खान के सामने नोरा फतेही ने रखी तैमूर से शादी करने की मांग!
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा नोरा फतेही अपने बेली डांस मूव्स के लिए काफी लोकप्रिय हैं। इस अभिनेत्री के ड्रेसिंग सेन्स और डांस ने लाखों लोगों को अपना दीवाना बना रखा है। हाल ही में नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर स्टार किड्स तैमूर अली खान से शादी करने की इच्छा जाहिर की है| करीना कपूर खान के चैट शो व्हाट वीमेन वॉन्ट पर नोरा ने कहा कि वह तैमूर के बड़े होने पर उससे शादी करना चाहती हैं, उनकी यह बात सुनकर करीना जोर-जोर से हंसने लगी|

कुछ समय पहले नोरा फतेही के इन्स्टाग्राम पर 2 करोड़ फॉलोअर्स हुए थे, इसका सेलिब्रेशन उन्होंने अपने खास दोस्तों के साथ मोरक्को में किया था| हाल ही में चैट शो के दौरान नोरा से बात करते हुए करीना ने कहा मेरे पति सैफ अली खान भी उनके डांस के दीवाने हैं, इस बात पर नोरा ने धन्यवाद करते हुए कहा, 'जब तैमूर बड़े हो जाएंगे, हम मेरे और उनके बीच शादी के बारे में सोच सकते हैं|' नोरा ने इन्स्टाग्राम पर इस चैट शो की एक तस्वीर फैन्स के साथ साझा की जिसको काफी पसंद किया जा रहा है| देखिये-



कुछ समय पहले नोरा रिएलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर में जज के तौर पर नज़र आई थीं, हुआ यूँ कि मलाइका अरोड़ा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं और उन्होंने शो से कुछ दिनों के लिए ब्रेक ले लिया था| इसलिए उनकी जगह पर नोरा फतेही अन्य जजेस के साथ मिलकर शो को जज करती दिखाई दी थी| फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आने वाले समय में अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नज़र आने वाली हैं। अभिनेत्री के फैन्स इसके रिलीज़ होने का उत्सुकता के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load