अगर आपको पता हो आयुष शर्मा ने सलमान खान निर्मित 'लवयात्री' के द्वारा अपने करियर की शुरुवात की थी, लेकिन इसमें उनके अभिनय को लोगों ने कुछ खास पसंद नही किया| कुछ समय पहले ही यह घोषणा की गई थी कि सलमान अपने जीजा जी आयुष के साथ एक मराठी फिल्म का रीमेक बनाने जा रहे हैं| इस फिल्म का नाम 'अंतिम' है, अभी-अभी खबर मिली है कि इसमें बॉलीवुड के युवा अभिनेता धवन के उपर एक गाना फिल्माया जा सकता है|
लोगों की जिज्ञासा बढ़ाने के लिए सलमान खान भी इसमें छोटा सा किरदार निभाते दिखाई देंगे, वह एक सिख पुलिस ऑफिसर के रोल में नज़र आएँगे| इसके टीज़र में सलमान और आयुष लड़ाई करते नज़र आए थे| अब खबर आ रही है कि इस फिल्म में वरुण धवन की भी एंटरी हो गई है, उन पर एक गाना फिल्माया जाएगा, मात्र दो दिनों में शूट होने वाले इस गाने में वरुण के साथ सलमान और आयुष भी थिरके दिखाई देने वाले हैं|
वरुण धवन के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आने वाले समय में राज मेहता निर्देशित फिल्म 'जुगजुग जियो' में किआरा आडवानी के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं| हाल ही में इस फिल्म का चंडीगढ़ शूट खत्म किया गया है, इसमें अनिल कपूर और नीतू कपूर भी अहम किरदार में दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देंगे|
सलमान खान स्टारर 'अंतिम' में वरुण धवन पर फिल्माया जा सकता है गाना?
Saturday, January 09, 2021 12:15 IST


