Bollywood News


पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफ़ान पठान की पहली फिल्म 'कोबरा' का धमाकेदार टीज़र रिलीज़!

हाल ही में खबर मिली है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान अब बड़े पर्दे पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार है| भारतीय टीम के मशहूर ऑलराउंडर क्रिकेटर ने कुछ समय पहले एक तमिल फिल्म 'कोबरा' साइन की थी, जिसकी शूटिंग भी खत्म हो चुकी है| हाल ही में इसका टीज़र फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ साझा किया है जिसमें इरफ़ान का शानदार लुक दर्शकों का काफी ध्यान आकर्षित कर रहा है|

'कोबरा' इरफ़ान पठान की पहली फिल्म है, इसमें तमिल इंडस्ट्री के स्टार कलाकार चियान विक्रम मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं| तमिल सिनेमा प्रेमी इसके रिलीज़ होने का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं| अजय ज्ञानमुथु निर्देशित इस कहानी में इरफ़ान, असलान यिलमाज़ की भूमिका में नज़र आ रहे हैं| भारतीय क्रिकेट फैन्स में इस फिल्म को लेकर तभी से उत्सुक थे, जब पिछले साल 29 अक्टबूर को अपने जन्मदिन के मौके पर फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आया था| अब इसके शानदार टीज़र को देखकर उनकी जिज्ञासा इर ज्यादा बढ़ गई है| देखिये टीज़र-



फिल्म 'कोबरा' की बात करें तो इसमें इरफान एक फ्रांसीसी इंटरपोल अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे, जो फिल्म के मुख्य कलाकार विक्रम का पीछा करता रहता है| इसमें विक्रम एक गणितज्ञ की भूमिका निभा रहे हैं, इन दोनों कलाकारों के अलावा श्रीनिधि शेट्टी भी अहम भूमिका में नज़र आने वाली हैं|

End of content

No more pages to load