Bollywood News


ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'फाइटर' के द्वारा पहली बार देखेगी ये अभिनेत्री!

ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'फाइटर' के द्वारा पहली बार देखेगी ये अभिनेत्री!
कोरोना महामारी के कारण बॉलीवुड के हैंडसम हंक अभिनेता ऋतिक रोशन अपने घर पर ही क्वारंटाइन समय बिता रहे थे| वह हर समय अपने फैन्स को सोशल मीडिया के जरिये एंटरटेन करते नज़र आते थे, हाल ही में ऋतिक ने अपने 47 वें बर्थडे के मौके पर फैंस को एक शानदार तौफा दिया है। अभिनेता ने दीपिका पादुकोणके साथ अपनी अगली फिल्म 'फाइटर' की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। इस खबर के सामने आते ही दोनों के फैन्स काफी खुश और उत्साहित नज़र आ रहे है, इस बात की जानकारी अभिनेता ने खुद अपने इन्स्टाग्राम पर लोगों के साथ साझा की है|

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर 'फाइटर' एक एक्शन फिल्म होगी। इसका निर्देशन कार्य ,बैंग बैंग' और 'वॉर' जैसी सुपरहिट फ़िल्में बना चके सिद्धार्थ आनंद संभाल रहे हैं| अभिनेता ने इसका एक टीज़र इन्स्टाग्राम पर अपने फैन्स के साथ साझा किया था, जिसको काफी पसंद किया जा रहा है| अभिनेता इसमें एक एयरफोर्स ऑफिसर का किरदार निभाने वाले हैं, यह फिल्म अगले साल 2022 में अंत तक रिलीज़ की जा सकती है। देखिये टीज़र-



ऋतिक रोशन के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आने वाले समय में शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण स्टारर 'पठान' में सलमान के साथ मिलकर कैमियो रोल करते नज़र आने वाले हैं| वहीं दीपिका पादुकोण फिल्म '83' में अपने पति रणवीर सिंह के साथ नज़र आने वाली हैं। दोनों के फैन्स फिल्मों के रिलीज़ होने का काफी उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load