Bollywood News


वाणी कपूर की इस पिंक बिकिनी तस्वीर ने बढ़ाया सोशल मीडिया का तापमान!

वाणी कपूर की इस पिंक बिकिनी तस्वीर ने बढ़ाया सोशल मीडिया का तापमान!
बॉलीवुड की युवा अभिनेत्री वाणी कपूर ने आदित्य चोपड़ा निर्देशित फिल्म 'बेफिक्रे' में अपने ग्लैमरस अवतार से लाखों लोगों को अपनी खूबसूरती का दीवाना बना लिया था| अभिनेत्री सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करते हुए उनके साथ जुड़ी रहती हैं। हाल ही में वाणी कपूर ने इन्स्टाग्राम पर खुद की एक हॉट तस्वीर साझा की है जो इस समय काफी वायरल हो रही है। उनका यह कातिलाना अंदाज़ लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

इस तस्वीर में वाणी कपूर पिंक कलर की बिकिनी पहने बेहद सेक्सी और बोल्ड नज़र आ रही हैं| इस आकर्षक तस्वीर को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दिन में सपने देखने के लिए मजबूर हो रहे हैं| पोस्ट शेयर करते हुए वाणी ने कैप्शन लिखा है, 'सनसेट और परछाई।' अभिनेत्री के खूबसूरत हुस्न को देख कर फैन्स जमकर कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



वाणी कपूर आखिरी बार बड़े पर्दे पर सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म 'वॉर' में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ नज़र आई थी, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी| आने वाले समय में वह रंजित तिवारी निर्देशित फिल्म 'बेल बॉटम' में अक्षय कुमार के साथ दर्शकों का मनोरंजन करती दिखाई देने वाली हैं| उनके फैन्स इसके रिलीज़ होने का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load