Bollywood News


विक्की कौशल स्टारर 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' के धमाकेदार पोस्टर जारी!

विक्की कौशल स्टारर 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' के धमाकेदार पोस्टर जारी!
बॉलीवुड के युवा अभिनेता विक्की कौशल की नई फिल्म 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता उसी समय से है, जब से इसके नाम की घोषणा हुई है| बता दें कि 2018 में बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई आदित्य धर द्वारा निर्देशित 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में विक्की के अभिनय ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया था| कुछ समय पहले खबर आई थी कि विकी और आदित्य एक बार फिर साथ में काम करते नज़र आने वाले हैं| हाल ही में अभिनेता ने अपने इन्स्टाग्राम पर 'अश्वत्थामा' से अपना पहला लुक लोगों के साथ साझा किया है, जिसको देखने के बाद उनकी बेताबी और ज्यादा बढ़ गई है|

अगर आपको पता हो आज 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' को रिलीज़ हुए दो साल हो गए हैं और इसी लिए आज ही के दिन विक्की कौशल और आदित्य धर ने अपने अगले प्रोजेक्ट 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' का फर्स्ट लुक फैन्स के साथ साझा किया है| अभिनेता द्वारा शेयर किया गया इसका पोस्टर मॉडर्न वर्ल्ड के हिसाब से लोगों के सामने प्रदर्शित किया गया है, फिल्म के पहले पोस्टर में शिव की बड़ी प्रतिमा के सामने हाथों में तलवार थामें अश्वत्थामा यानि विक्की दिखाई दे रहे हैं, वहीं दूसरे में वह हाथों में आसमान से गिरती बिजली को पकड़े नज़र आ रहे हैं| अभिनेता का यह शानदार लुक देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स काफी उत्सुक हो गए हैं| देखिये-





बॉलीवुड के नैशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता विकी कौशल के पास इस समय बहुत सारी दिलचस्प फिल्में हैं, ऐसी ही एक फिल्म 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' है। फिल्म में विकी महाभारत के महान और अमर योद्धा अश्वत्थामा का किरदार निभाते दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2021 में शुरू की जाएगी, इसको 3 पार्ट में रिलीज़ किया जा सकता है जिसमें अश्वत्थामा को मॉर्डन दिनों के एक सुपरहीरो के तौर पर दिखाया जाएगा। बता दें कि अश्वत्थामा, गुरु द्रोणाचार्य के बेटे थे जिन्हें अमरता का वरदान मिला हुआ है।

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में अश्वत्थामा के इस किरदार को निभाने के लिए विकी कौशल को अपना वजन बढ़ाकर 100 किलोग्राम से भी ज्यादा करना होगा। इसके लिए विकी वर्कआउट तो कर ही रहे हैं, साथ ही वह मार्शल आर्ट्स की भी ट्रेनिंग ले रहे हैं। अभिनेता के फैन्स इसके रिलीज़ होने का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load