Bollywood News


जाह्नवी कपूर स्टारर 'गुड लक जैरी' का मजेदार फर्स्ट लुक रिलीज़, फैन्स में दिखी उत्सुकता!

जाह्नवी कपूर स्टारर 'गुड लक जैरी' का मजेदार फर्स्ट लुक रिलीज़, फैन्स में दिखी उत्सुकता!
हिंदी सिनेमा में 'धड़क' से अपने फ़िल्मी सफर की शुरुवात करने वाली युवा खूबसूरत अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू कर दी है| बता दें कि पिछले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में उनके शानदार अभिनय को दर्शकों का काफी प्यार प्राप्त हुआ था| हाल ही में जाह्नवी ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर आगामी प्रोजेक्ट ''गुड लक जैरी' से अपना फर्स्ट लुक फैन्स के साथ साझा किया है जिसको सोशल मीडिया पर काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं|

सूत्रों के मुताबिक जाह्नवी कपूर की नई फिल्म 'गुड लक जैरी' के ऐलान के साथ ही आज से पंजाब में इसकी शूटिंग शुरू हो गई है जो मार्च के अंत तक चलेगी| सिद्धार्थ सेनगुप्ता निर्देशित और आनंद एल राय निर्मित इस कहानी में जाह्नवी लीड रोल में दिखाई देने वाली हैं| अभिनेत्री ने अपने फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "#गुड लक जैरी|" इसमें अभिनेत्री पंजाब की गलियों में सलवार सूट पहने घुमती नज़र आ रही हैं| देखिये-



आनंद एल राय के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म 'गुड लक जैरी' में जाह्नवी कपूर के अलावा दीपक डोब्रियाल, मीता वशिष्ठ, नीरज सूद और सुशांत सिंह जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नज़र आने वाले हैं| सिद्धार्थ सेनगुप्ता इससे पहले भी एक डिजिटल वेब सीरिज़ 'अपहरण' का निर्देशन कर चुके हैं जिसको दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया था| जाह्नवी के फैन्स इस फिल्म के रिलीज़ होने का उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load