Bollywood News


'बैंग बैंग: द साउंड ऑफ क्राइम्स' से फैजू और रूही का इंट्रोडक्शन वीडियो जारी!

हाल ही में ऑल्ट बालाजी और जी5 ने 'बैंग बैंग :द साउंड ऑफ क्राइम्स' से रघु की भूमिका में मिस्टर फैजू और मीरा के किरदार में रूही सिंह का मजेदार इंट्रोडक्शन वीडियो लोगों के सामने प्रस्तुत कर दिया है| कुछ समय पहले रिलीज़ हुए ट्रेलर को उदयपुर के खूबसूरत बैकड्रॉप पर शूट किए गए शानदार एक्शन दृश्यों के लिए काफी सराहना प्राप्त हुई थी| वहीं अब ऑल्ट बालाजी द्वारा अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो जिसमें फैजू और रूही की मजेदार केमिस्ट्री और प्रभावशाली डायलॉग, शो के सस्पेंस थ्रिल को और ज्यादा बढ़ा रहे हैं| इसको देखने के बाद फैन्स की उत्सुकता फिल्म के प्रति काफी बढ़ गई है|

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रघु अपने शानदार स्वैग का प्रदर्शन करते नज़र आ रहे हैं और अपने अभिनय को सहजता से निभाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं मीरा का ध्यान एक हाई-प्रोफाइल मर्डर गुथी को सुझाने में लगा हुआ है| 'बैंग बैंग' एक एक्शन सिनेमा प्रेमियों के लिए एक विजुअल स्पेक्टेकैल फ़िल्म होगी है जो दर्शकों को अपनी जगह पर बैठे रहने के लिए मजबूर कर देगी। देखिये वीडियो-



'बैंग बैंग: द साउंड ऑफ क्राइम्स' फिल्म की बात करें तो इसके लिए देश भर में से 1500 से अधिक लोगों का ऑडिशन लिया गया था और अंत में निर्माताओं ने फैसल शेख उर्फ ​​मिस्टर फैजू (सोशल मीडिया स्टार) और रूही सिंह (अभिनेत्री) को इसके लिए फाइनल किया गया था| अब इसके वीडियो को देखने के बाद फैन्स काफी बेताब नज़र आ रहे हैं|

End of content

No more pages to load