Bollywood News


अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी की पहली झलक सामने आते ही वायरल, देखिये!

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी की पहली झलक सामने आते ही वायरल, देखिये!
हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हाल ही में पेरेंट्स बन गए हैं| कल यानि 11 जनवरी, 2021 को उनके घर एक लडकी ने जन्म लिया है। विराट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी फैन्स के साथ साझा की थी, अब उनकी बेटी की पहली झलक भी लोगों के सामने आ गई है| इसको विराट के भाई विकास कोहली ने अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर किया है|

विकास कोहली ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "खुशी की लहर... घर में परी आ गई है।' बता दें कि पिछले साल अगस्त महीने में अनुष्का ने सोशल मीडिया पर अपना बेबी बंप दिखाते हुए प्रेग्नेंसी की जानकारी फैन्स के साथ शेयर की थी और बताया था कि जनवरी, 2021 में उनके घर नन्हा महमान आने वाला है| अब इस खबर के सामने आते ही दोनों के फैन्स काफी खुश नज़र आ रहे हैं| देखिये तस्वीर-



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में इटली के लेक कोमो में अपने परिवार वालों की उपस्थिति में अचानक से शादी कर ली थी। दोनों ने शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ साझा की थी, जो उस समय काफी वायरल हुई थी|

End of content

No more pages to load