Bollywood News


करीना कपूर खान अपनी गर्लगैंग के साथ इस तरह कर रही हैं मजे, तस्वीर वायरल!

करीना कपूर खान अपनी गर्लगैंग के साथ इस तरह कर रही हैं मजे, तस्वीर वायरल!
कुछ समय पहले ही बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा करीना कपूर खान ने बेटे तैमूर अली खान के चौथे जन्मदिन पर फैन्स के साथ जानकारी शेयर करते हुए कहा कि वह बहुत जल्द अपनी पहली किताब 'करीना कपूर खान प्रेगनेंसी बाइबल' लोगों के सामने प्रस्तुत करने वाली है| अभिनेत्री ने इस बुक का फर्स्ट लुक अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसको काफी पसंद किया गया था| करीना बहुत जल्द अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं और ऐसे में उनकी सहेलियां उनकी सेहत का खूब ध्यान रख रही हैं| हाल ही में अभिनेत्री ने इन्स्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह ओनी गर्लगैंग के साथ लेट नाईट पार्टी का मजा लेती नज़र आ रही हैं|

इन्स्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में करीना के साथ बहन करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा पार्टी का आनंद लेती दिखाई दे रही हैं| यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रही है| इसको साझा करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा कि, "यह यादों का एक हिस्सा, नई शुरुआत के लिए|" इस तस्वीर को देखने के बाद फैन्स द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद करीना अपने दूसरे बच्चे के स्वागत के लिए नए घर में शिफ्ट हो गई हैं| देखिये-



करीना कपूर खान इस समय पति सैफ अली खान के साथ फार्च्यून हाइट्स बिल्डिंग में रहती हैं और इसी बिल्डिंग के बड़े फ्लैट में वह शिफ्ट होने वाले थे| बता दें की अभिनेत्री फरवरी के महीने में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं| इसी वजह से उनके दोस्त और परिवार वाले उनकी हर छोटी-छोटी प्रतिक्रिया का ध्यान रख रहे हैं|

फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो करीना, अद्वैत चंदन निर्देशित फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' में आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आने वाली हैं| पहले इसे पिछले साल बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाना था, परन्तु कोरोना महामारी के बढ़ जाने से अब इस फिल्म को 2021 में क्रिसमिस के मौके पर रिलीज़ किया जा सकता है, परन्तु इसके बारे में अभी कोई अधिकारिक घोषणा नही की गई है|

End of content

No more pages to load