Bollywood News


साउथ फिल्म इंडस्ट्री स्टार विजय सेतुपति के साथ काम करेंगी बॉलीवुड की बार्बी गर्ल!

साउथ फिल्म इंडस्ट्री स्टार विजय सेतुपति के साथ काम करेंगी बॉलीवुड की बार्बी गर्ल!
हिंदी सिनेमा की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ आने वाले समय में दक्षिण भारतीय फिल्म स्टार विजय सेतुपति के साथ काम करती नजर आएंगी। इस समय सोशल मीडिया पर काफी खबरें हैं कि अभिनेत्री ने एक फिल्म साइन की है जिसमें वह साउथ स्टार के ऑपोजिट मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली हैं। सूत्रों के मुताबिक कैटरीना निर्दशक श्रीराम राघवन की अगली फिल्म में अपनी कातिल अदाओं से दर्शकों का मनोरंजन करती दिखाई देने वाली हैं|

कैटरीना कैफ के फैन्स इस समय उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सूर्यवंशी' के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रही हैं। रोहित शेट्टी निर्देशित इस फिल्म को पिछले साल रिलीज़ किया जाना था परन्तु कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण इसका प्रदर्शन नही हो सका, इसमें अक्षय कुमार भी मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं| अभी-अभी मिली खबर कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री स्टार विजय सेतुपति और बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ एक साथ बड़े पर्दे पर नज़र आने वाले हैं| इस खबर के सामने आते दोनों के फैन्स काफी खुश और उत्साहित नज़र आ रहे हैं|

कैटरीना कैफ के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह हॉरर कॉमेडी 'फोन भूत' में सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ नज़र आने वाली हैं। 'फोन भूत' 2019 की सुपर हिट फिल्म 'गली बॉय' और उनकी आने वाली बॉक्सिंग फिल्म ' तूफान ' के बाद एक्सेल की सबसे बड़ी घोषणा है।

इसका निर्देशन गुरमीत सिंह द्वारा किया गया है, और रवि शंकरन और जसविंदर सिंह बाथ ने इसको लिखा है, इसको 2021 के अंत तक बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जा सकता है| वहीं, विजय सेतुपति सुपरहिट तमिल फिल्म 'मानागरम' के हिंदी रीमेक के साथ बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं, इस फिल्म का निर्देशन संतोष सिवन कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load