Bollywood News


जान्हवी कपूर का यह शानदार बेली डांस वीडियो देख आप हैरान रह जाएँगे!

जान्हवी कपूर का यह शानदार बेली डांस वीडियो देख आप हैरान रह जाएँगे!
जान्हवी कपूर अक्सर फोटोशूट करवाती रहती हैं और अपनी खूबसूरत तस्वीरों के द्वारा फैन्स का मनोरंजन करती नज़र आती हैं| बॉलीवुड में वह अपने अभिनय के द्वारा लोगों के दिलों में अलग बनाना चाहती हैं| हाल ही में उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम पर खुद की एक वीडियो साझा की है जिसमें वह इतनी सफाई के साथ बेली डांस मूव्स करती दिखाई दे रही हैं कि लोग इसको बार-बार देखने के लिए मजबूर हो रहे हैं|

इन्स्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में जान्हवी कपूर, करीना कपूर खान अभिनीत फिल्म 'अशोका' के गाने सन सनन पर बेहतरीन डांस करती दिखाई दे रही हैं| अभिनेत्री का यह गजब का बेली डांस आपको आश्चर्यचकित कर देगा, वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "मिसिंग पोस्ट बूरिटो बेली डांस सेशन|" अभिनेत्री के इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो जान्हवी कपूर वर्तमान समय में पंजाब में फिल्म 'गुड लुक जैरी' की शूटिंग में व्यस्त हैं| हाल में इस फिल्म से अभिनेत्री का फर्स्ट लुक फैन्स के साथ साझा किया गया था, जिसको सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया है| इसका निर्देशन सिद्धार्थ सेनगुप्ता और निर्माण आनंद एल राय कर रहे हैं| इसके अलावा वह आने वाले समय में कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'दोस्ताना 2' में नज़र आने वाली हैं|

End of content

No more pages to load