Bollywood News


अमिताभ बच्चन ने शेयर की अभिषेक के साथ की ये अनदेखी तस्वीर!

अमिताभ बच्चन ने शेयर की अभिषेक के साथ की ये अनदेखी तस्वीर!
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नज़र आते हैं, वो समय-समय पर मोटिवेशनल और मजेदार पोस्ट फैंस के साथ शेयर करके उनको एंटरटेन करते रहते हैं। अभिनेता पुराने फोटो और वीडियो भी शेयर करते रहते हैं जिन्हें सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जाता हैं। हाल ही में अमिताभ ने अपने बेटे अभिषेक की एक काफी पुरानी अनदेखी तस्वीर इन्स्टाग्राम पर साझा की है|

अगर आपको याद हो अभिनेता का पूरा परिवार कोरोना की चपेट में आ गया था, लोगों की दुआओं और डॉक्टर्स की देखभाल के कारण इस समय परिवार के सभी सदस्य स्वस्थ हैं| अमिताभ बच्चन द्वारा शेयर की यह तस्वीर सोवियत संघ के ताशकंद शहर की है। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "ताशकंद, सोवियत संघ .. 1900 की .. जहाँ उन्होंने अपने पहले ऑटोग्राफ.. अभिषेक पर हस्ताक्षर किए|" देखिये-



अमिताभ बच्चन कुछ समय पहले रिलीज़ हुई फिल्म 'गुलाबो सिताबो ' में आयुष्मान खुराना के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आए थे| यह फिल्म कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ की गई थी। आने वाले समय में वह अयान मुखर्जी निर्देशित 'ब्रह्मास्त्र', और रूमी जाफ़री निर्देशित फिल्म 'चेहरे' में नज़र आने वाले हैं। बिग बी के फैंस उनकी आने वाली सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load