Bollywood News


हैप्पी लोहड़ी: बॉलीवुड सेलेब्स ने इस अंदाज में दी लोगों को लोहड़ी की शुभकामनाएँ!

हैप्पी लोहड़ी: बॉलीवुड सेलेब्स ने इस अंदाज में दी लोगों को लोहड़ी की शुभकामनाएँ!
आज पूरे भारत में लोहड़ी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है, इस समय हर कोई एक-दूसरे को गले मिलकर लोहड़ी की शुभकामनाएं दे रहा। ऐसे में बॉलीवुड सेलिब्रेटी भी फैंस को अपने ही अंदाज़ में सोशल मीडिया के माध्यम से लोहड़ी की बधाईयां दे रहे हैं। बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर मनोज बाजपेयी, कंगना रनौत तक कई सेलेब्स लोहड़ी की शुभकामनाएँ लोगों को देते नज़र आ रहे हैं|

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को लोहड़ी की बधाई दी। वहीं बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत से भी अपने बचपन की तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी हैं| पंजाबी अभिनेता और गायक दिलजीत दोझांस ने भी ट्विटर पर लोहड़ी की शुभकामनाएँ देते हुए लिखा कि, '2021 की लोहड़ी देश के किसान के नाम..बाबा सबका भला करे|" देखिये कुछ पोस्ट-







आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर साल 13 जनवरी को लोहड़ी का त्यौहार मानया जाता है। इस दिन लोग अनाज के आने की खुशियां को सेलिब्रेट करते हुए चौराहों पर लोहड़ी जलाते नज़र आते हैं। आदमी आग के पास भांगड़ा करते दिखाई देते हैं, वहीं महिलाएं इस दिन गिद्दा करती हैं, पंजाब में यह त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है|

End of content

No more pages to load