Bollywood News


अमिताभ बच्चन यह पोस्ट शेयर करते हुए बोले- क्या धोनी की बेटी होगी कप्तान?

अमिताभ बच्चन यह पोस्ट शेयर करते हुए बोले- क्या धोनी की बेटी होगी कप्तान?
हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ जुड़े रहना काफी पसंद करते हैं। अभिनेता अक्सर अपनी मजेदार पोस्ट के द्वारा लोगों मनोरंजन करते नज़र आते हैं| हाल ही में बिग बी ने ट्विटर पर भारतीय क्रिकेटर्स को लेकर ऐसी पोस्ट साझा की जो इस समय काफी तेज़ी से वायरल हो रही है|

अगर आपको पता हो हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हाल ही में पेरेंट्स बन गए हैं| 11 जनवरी, 2021 को उनके घर एक लड़की ने जन्म लिया है, विराट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी फैन्स के साथ साझा की थी| उन्हें पूरे देश से लोगों की शुभकामनाएं मिल रही हैं, इसी बीच कई तरह के मैसेज और तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी तेज़ी से वायरल हो रहे हैं। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी एक पोस्ट को रिट्वीट करते हुए फैंस के साथ साझा किया है| देखिये-



हुआ यूँ कि जब विराट कोहली के घर बेटी ने जन्म लिया तो उसी समय सोशल मीडिया में एक लिस्ट काफी वायरल हो रही थी। जिसमें उन क्रिकेटर्स के नाम थे जिनके घर बेटियों का जन्म हुआ है और इसी को अमिताभ बच्चन ने शेयर करते हुए फैन्स से एक सवाल भी पूछ लिया, उन्होंने लिखा कि, "इनमें धोनी की भी बेटी है क्या वह कप्तान बनेगी?

बिग बी के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आने वाले समय में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देने वाले हैं। इसके अलावा वह नागराज मंजुले निर्देशत 'झुंड' और रूमी जाफ़री निर्देशित 'चेहरे' में भी नज़र आने वाले हैं।

End of content

No more pages to load