Bollywood News


'बधाई दो' के सेट से भूमि पेडनेकर और राजकुमार राव का रोमांटिक लुक वायरल!

'बधाई दो' के सेट से भूमि पेडनेकर और राजकुमार राव का रोमांटिक लुक वायरल!
बॉलीवुड ये युवा प्रतिभावान अभिनेता राजकुमार राव और खूबसूरत अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बधाई दो' की शूटिंग देहरादून में कर रहे हैं। हाल ही में भूमि ने अपने इन्स्टाग्राम पर सेट से एक रोमांटिक तस्वीर फैन्स के साथ साझा की है, जिसमें वह अभिनेता के साथ बेड पर लेटी हुई नज़र अ रही हैं| इन दोनों का यह मजेदार लुक सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है|

भूमि ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "दो मस्ताने चले जिंदगी बनाने, बंदे सयाने और नाम के दीवाने। #सुमीऔरशार्दुल #बधाई दो।" इस फिल्म में भूमि 'सुमी' नाम की लड़की का किरदार निभाती दिखाई देने वाली है, वहीं राजकुमार राव 'शार्दुल' के किरदार में दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देने वाले हैं| देखिये-



फिल्म 'बधाई दो' का निर्देशन हर्षवर्धन कुलकर्णी कर रहे हैं और जंगल पिचर्स इसका प्रोड्क्शन कार्य संभाल रहा है| इसके किरादों के बारे में बात करें तो राजकुमार राव इसमें दिल्ली पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नज़र आएंगे, जो की महिला थाना में एकलौते मेल ऑफिसर होंगे और भूमि इस फिल्म में स्कूल की पीटी टीचर की भूमिका में नज़र आने वाली हैं| दोनों के फैन्स इसके रिलीज़ होने का उत्सुकता के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load