Bollywood News


रणदीप हुड्डा ने शुरू की डेब्यू वेब सीरीज़ 'इंस्पेक्टर अविनाश' की शूटिंग!

रणदीप हुड्डा ने शुरू की डेब्यू वेब सीरीज़ 'इंस्पेक्टर अविनाश' की शूटिंग!
रणदीप हुड्डा सोशल मीडिया पर अपनी दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों के बारे में अपने फैन्स को जानकारी देते रहते हैं और अपनी पोस्ट के द्वारा उनको एंटरटेन करते दिखाई देते हैं| हाल ही में अभिनेता ने ट्विटर पर खुद की एक तस्वीर साझा करते हुए अपनी डेब्यू वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। जिओ ने भी इन्स्टाग्राम अकाउंट पर फैन्स को बताया है कि इसकी शूटिंग शुरू कर दी गई है|

बता दें कि इसका निर्देशन कार्य नीरज पाठक संभाल रहे हैं, यह इंस्पेक्टर अविनाश मिश्रा के जीवन पर आधारित एक सच्ची कहानी है| इस क्राइम ड्रामा कहानी में महेश मांजरेकर, उर्वशी रौटेला, रजनीश दुग्गल, फ्रेडी दारूवाला, गोविन्द नामदेव, अध्ययन सुमन, अमित स्याल, प्रियंका बो और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में दर्शकों को एंटरटेन करते नज़र आने वाले हैं| रणदीप हुड्डा ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "कट्टे बहुत देख लिए अब आपको सरकारी बंदूख की गर्मी दिखाएगें|" देखिये-





रणदीप हुड्डा आखिरी बार बड़े पर्दे पर इम्तियाज अली के निर्देशन में तैयार फिल्म 'लव आजकल 2' में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के साथ सहायक भूमिका में नज़र आए थे| उनके अभिनय की लोगों ने खूब सराहना की थी, आने वाले समय में वह प्रभु देवा निर्देशित फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' में सलमान खान, दिशा पटानी और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों के साथ नज़र आने वाले हैं। यह तीसरा मौका होगा जब वह सलमान खान के साथ स्क्रीन साझा करते हुए दिखाई देंगे|

End of content

No more pages to load