Bollywood News


तापसी पन्नू नें यहाँ शुरू किया 'रश्मि रॉकेट' का आखिरी शूट, देखिये तस्वीर!

तापसी पन्नू नें यहाँ शुरू किया 'रश्मि रॉकेट' का आखिरी शूट, देखिये तस्वीर!
बॉलीवुड की युवा खूबसूरत अभिनेत्री तापसी पन्नू वर्तमान समय फिल्‍म इंडस्‍ट्री की सबसे पॉप्युलर ऐक्‍ट्रेसेस में से एक हैं| सोशल मीडिया पर तापसी अपने बयानों के चलते भी काफी मशहूर हैं। इन्‍होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी, बॉलीवुड की युवा अभिनेत्री तापसी पन्नू इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'रश्मि रॉकेट' की शूटिंग में व्यस्त हैं। अभिनेत्री ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए फिल्म के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी फैन्स को दी है|

कुछ समय पहले तापसी पन्नू 'रश्मि रॉकेट' के लिए प्राकृतिक तरीके से वजन कम करती नज़र आई थी| हाल ही में उन्होंने इन्स्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह भुज की टी शर्ट पहने नज़र आ रही हैं, पोस्ट शायर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा कि, "अगला स्टाप....#LastSchedule# रश्मिरकेट|" बता दें की तापसी इस समय फिल्म का आखिरी सूट गुजरात के भुज में कर रहीं हैं, उनके फैन्स कमेंट बॉक्स में जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



आकर्ष खुराना निर्देशित 'रश्मि रॉकेट' में अभिनेता प्रियांशु पेनयुली भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। इस फिल्म में तापसी एक गुजराती एथलीट के रोल में दिखाई देंगी| इसके अलावा अभिनेत्री आने वाले समय में 'शाबाश मिठू', 'हसीन दिलरुबा' और 'लूप लपेटा' जैसी फिल्मों में अपने अलग अलग किरदारों से लोगों का मनोरंजन करती नज़र आने वाली हैं। उनके फैन्स सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load