Bollywood News


पंकज त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर बनाया नया रिकॉर्ड, फैन्स को इस तरह कहा धन्यवाद!

पंकज त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर बनाया नया रिकॉर्ड, फैन्स को इस तरह कहा धन्यवाद!
ओटीटी प्लेटफार्म हो या थिएटर, पंकज त्रिपाठी इस समय हर जगह अपनी बेहतरीन एक्टिंग का लोहा मनवा रहे हैं| हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता के इंस्टाग्राम पर 30 लाख फॉलोअर्स हो गए हैं, इस अवसर पर पंकज ने अपने फैंस को एक मजेदार वीडियो शेयर करते हुए धन्यवाद किया है| इसमें अभिनेता का लोगों को पार्टी देने का स्टाइल सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

पंकज त्रिपाठी इन्स्टाग्राम पर साझा की गई वीडियो में कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि, "इंस्टाग्राम पर मेरे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद, इसलिए इस अवसर पर एक पार्टी है, जिसकी मेजबानी मेरे द्वारा की गई है| हर कोई अपनी रसोई में जाएं और एक गिलास पानी पियें और पांच मिनट तक गहरी सांस लें| मेरे साथ जुड़ने के लिए, मुझे प्यार करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद|" कुछ समय पहले ज़ी5 पर रिलीज़ हुई, पंकज की फिल्म 'कागज' में उनके अभिनय ने लोगों का खूब ध्यान आकर्षित किया है| देखिये वीडियो-



पंकज त्रिपाठी के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आने वाले समय में अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'बच्चन पांडे' में नज़र आने वाले हैं| वर्तमान समय में इसकी शूटिंग राजस्थान के जैसलमेर में चल रही है, फरहाद सामजी निर्देशित इस फिल्म में अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडीज, कृति सेनन और प्रतीक बब्बर भी अहम किरदार में दिखाई देंगे| इसके अलावा पंकज दिबाकर बनर्जी निर्देशित कॉमेडी फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर के साथ मिलकर दर्शकों को एंटरटेन करते देखेंगे|

End of content

No more pages to load