Bollywood News


लोगों के मसीहा सोनू सूद ने एक्टिंग के अलावा किया ये नया काम शुरू!

लोगों के मसीहा सोनू सूद ने एक्टिंग के अलावा किया ये नया काम शुरू!
बॉलीवुड के शानदार अभिनेता सोनू सूद वतर्मान समय में लोगों के लिए मसीहा बने हुए हैं| लॉकडाउन के दौरान वह खुद सड़क पर उतरे और गरीब जरूरतमंद मजदूरों की सहायता के लिए हाथ बढ़ाया| आज लोग सोनू सूद को भगवान मानने लगे हैं, वह सोशल मीडिया के माध्यम से अपने चाहेवालों को एंटरटेन करने का भी कोई मौका नहीं गंवाते हैं| अभिनेता ने हाल ही में इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो फैन्स के साथ साझा किया है जिसमें वह सिलाई मशीन चलाते दिखाई दे रहे हैं| इस वीडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और वह इसको देखने के बाद अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं|

वीडियो में सिलाई मशीन पर बैठे सोनू सूद कपड़ा सिलते नज़र आ रहे हैं, उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "सोनू सूद टेलरिंग शॉप, यहां फ्री में सिलाई की जाती है| पैंट की जगह निकर बन जाए, इसकी हमारी कोई गारंटी नहीं है|" अभिनेता के इस मजेदार पोस्ट को देखने के बाद फैन्स कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



कुछ समय पहले खबर आई थी कि सोनू सूद ने जूही के एबी नायर रोड पर स्थित अपनी शक्ति सागर नामक 6 मंजिला आवासीय इमारत को होटल में बदल दिया था। इसी वजह से अभिनेता के खिलाफ बीएमसी ने जुहू पुलिस को केस दर्ज करने के लिए कहा था| सोनू के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आखिरी बार बड़े पर्दे पर रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म 'सिम्बा' में रणवीर सिंह और सारा अली खान के साथ नज़र आए थे, यह फिल्म उस साल की बॉक्स ऑफिस पर सबसे सफल फिल्मों में से एक थी|

इसमें उनके विलेन किरदार को दर्शकों का खूब प्यार प्राप्त हुआ था| आने वाले समय में सोनू, ई निवास और राज शांडिल्य निर्देशित फिल्म 'किसान' में नज़र आने वाले हैं| अभिनेता के फैन्स इसके रिलीज़ होने बेताबी के साथ इतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load