Bollywood News


वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी में ये मशहूर सेलेब्स करेंगे सिरकत!

वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी में ये मशहूर सेलेब्स करेंगे सिरकत!
बॉलीवुड के युवा प्रतिभावान अभिनेता वरुण धवन और नताशा दलाल बहुत जल्द शादी करने वाले हैं। बॉलीवुड गलियारे से मिली खबरों के मुताबिक यह लव बर्ड इसी महीने अलीबाग में शादी करने वाला है। इसी बीच अब इसमें शामिल होने वाले सेलेब्स की सूची भी सामने आई है, सूत्रों की मानें तो इन दोनों ने मनोरंजन दुनिया के अपने खास दोस्तों और करीबी रिश्तेदारों को इस समाहरोह में शामिल होने का न्यौता दिया है|

मीडिया खबरों के अनुसार वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी में करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, सलमान खान, सारा अली खान, कैटरीना कैफ, जान्हवी कपूर, जैकी भगनानी, नीतू कपूर, किआरा आडवाणी, अनिल कपूर, रिया कपूर, हर्ष वर्धन और शंशाक खेतान जैसे हिंदी सिनेमा के बड़े कलाकार शामिल हो सकते हैं|

वरुण और नताशा की शादी का समाहरोह 5 दिन 22-26 जनवरी तक अलीबाग में चलेगी। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए ज्यादा लोगों को एक साथ इक्कठा नही किया जाएगा| यह प्रेमी जोड़ा 2020 में शादी करने वाला था लेकिन कोरोना वायरस के चलते इनकी शादी नहीं हो सकी, अब खबर आ रही है कि इस महीने के अंत में यह शादी करने वाले हैं|

End of content

No more pages to load