Bollywood News


अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने ऐसे सेलिब्रेट की अपनी 20वीं वेडिंग एनिवर्सरी!

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने ऐसे सेलिब्रेट की अपनी 20वीं वेडिंग एनिवर्सरी!
हिंदी सिनेमा की हिट मशीन के नाम मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना की शादी को 17 को 20 साल पूरे हो गए हैं। इस खास दिन पर खिलाड़ी कुमार ने अपनी पत्नी के साथ एक रोमांटिक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है, जिसमें दोनों की शानदार बॉन्डिंग सोशल मीडिया यूजर्स का काफी ध्यान आकर्षित कर रही है|

इस तस्वीर में अक्षय सफेद शर्ट पहने हुए बेहद स्मार्ट लग रहे हैं, वहीं ट्विंकल खन्ना बल्यू सूट पहने काफी खूबसूरत लग रही हैं और उन्होंने अपने पति को पिछले से पकड़ रखा है| पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा कि, "मेरी अब तक की सबसे पक्की पार्टनरशिप..बीस साल का साथ और तुम अब भी मेरा दिल धड़काती हो। जब भी मेरे आसपास होती हो तो मुस्कुराने का कारण दूर नहीं होता है, हैप्पी एनिवर्सरी टीना|" अभिनेता की इस पोस्ट पर फैन्स जमकर कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इस समय राजस्थान के जैसलमेर में अपनी आगामी फिल्म 'बच्चन पांडे' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फरहान सामजी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय के अलावा कृति सेनन, अरशद वारसी और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार भी नज़र आने वाले हैं।

End of content

No more pages to load