Bollywood News


'तांडव' के इन विवादों के कारण बढाई गई सैफ अली खान के घर की सुरक्षा!

'तांडव' के इन विवादों के कारण बढाई गई सैफ अली खान के घर की सुरक्षा!
रिलीज़ से पहले ही सुर्ख़ियों में चल रही अमेज़न प्राइम वीडियो वेब सीरिज़ 'तांडव' अब और विवादों में फसती नज़र आ रही है। मीडिया सूत्रों के अनुसार हाल ही में सीरिज़ के निर्देशक, प्रोड्यूसर, राइटर के साथ-साथ अन्य कई लोगों के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बता दें कि इन सभी पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप लगा है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने सैफ अली खान के घर के बाहर सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ा दी है|

बॉलीवुड गलियारे से मिली खबरों के मुताबिक धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए अमेजन प्राइम के इंडिया हेड के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में केसर दर्ज़ किया गया है| जब से 'तांडव' रिलीज़ हुई है, वह अपने कुछ सीन की वजह से विवादों में चल रही है| ऐसे में अब सैफ अली खान के घर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है, क्योंकि उनकी पत्नी करीना कपूर खान अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इस खबर के सामने आते ही उनके फैन्स भी सोशल मीडिया पर जमकर समर्थन दे रहे हैं|

सूत्रों ने अनुसार अब अमेज़न से सभी आरोपों पर अपना जवाब देने के लिए कहा गया है और सकारात्मक जवाब न होने पर उनके उपर उचित कारवाई भी की जा सकती है| बीजेपी के एक नेता ने वेब सीरीज़ के निर्देशक, प्रोड्यूसर के खिलाफ घाटकोपर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। यह राजनीतिक ड्रामा कहानी गौरव सोलंकी द्वारा लिखी गई है, जिसमें सैफ अली खान के अलावा डिंपल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर, तिग्मांशु धूलिया, डीनो मोरिया, कुमुद मिश्रा, गौहर खान, अमायरा दस्तूर, मोहम्मद जीशान अयूब, कृतिका कामरा, सारा जेन डायस, संध्या मृदुल, अनूप सोनी, हितेन तेजवानी, परेश पाहुजा और शोनाली नागरानी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नज़र आए हैं|

End of content

No more pages to load