Bollywood News


प्रभास और सैफ अली खान स्टारर मेगा बजट फिल्म 'आदिपुरुष' का टेस्ट शूट शुरू!

प्रभास और सैफ अली खान स्टारर मेगा बजट फिल्म 'आदिपुरुष' का टेस्ट शूट शुरू!
तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास की आगामी फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर आए दिन कुछ न कुछ खबरें सोशल मीडिया पर आती रहती हैं| इस पौराणिक कहानी में अभिनेता भगवान राम का किरदार निभाते नज़र आएँगे, वहीं सैफ अली खान इसमें लंका नरेश रावण के किरदार में दिखाई देने वाले हैं| इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत कर रहे हैं जो अजय देवगन और सैफ को लेकर 2020 की सबसे सफल फिल्म 'तानाजी' बना चुके हैं| हाल ही में प्रभास ने अपने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा करते हुए बताया है कि 'आदिपुरुष' का टेस्ट शूट शुरू कर दिया गया है|

बॉलीवुड खबरों की मानें तो ओम राउत दर्शकों को अपनी इस फिल्म के द्वारा उस युग में ले जाएँगे, जिसकी उन्होंने कल्पना भी न की होगी| इस बात को ध्यान में रखते हुए हॉलीवुड फिल्मों की टीम से संपर्क बनाए हुए हैं ताकि दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया जा सके| प्रभास ने अपने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "मोशन कैप्चर शुरू होता है। # आदिपुरुष का संसार बनाना|" इस खबर के सामने आते ही अभिनेता के फैन्स काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं| देखिये-



फिल्म 'आदिपुरुष' के बारे में बात करें तो, प्रभास ने एक बयान में कहा था कि, "हर भूमिका और हर चरित्र अपनी चुनौतियों के साथ आता है, लेकिन इस तरह के चरित्र को चित्रित करना एक गर्व भरी जिम्मेदारी होती है। इस फिल्म को हिंदी और तेलुगु में शूट किया जाएगा और बाद में इसे तमिल, मलयालम, कन्नड़ और कई अन्य विदेशी भाषाओं में डब किया जाएगा। इसकी शूटिंग शुरू कर दी गई है और 2022 के अंत तक इसको बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जा सकता है|

End of content

No more pages to load