Bollywood News


कमल हासन की सर्जरी पर बेटी श्रुति हासन ने दी अपनी ये प्रतिक्रिया!

कमल हासन की सर्जरी पर बेटी श्रुति हासन ने दी अपनी ये प्रतिक्रिया!
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता और नेता कमल हासन पैर में सर्जरी करने के कारण वर्तमान समय में श्री रामचंद्र अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी फैन्स को दी थी| हाल ही में उनकी बेटी श्रुति हासन ने अपने पिता के स्वास्थ्य की अपडेट ट्विटर पर साझा की है, जिसके उपर यूजर्स जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं|

बता दें कि कमल हासन को पैर की हड्डी में हल्के संक्रमण से सर्जरी के चलते श्री रामचंद्र मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था। श्रुति हासन ने पोस्ट में लिखा कि, "हमारे पिता द्वारा दिए घए हेल्थ अपडेट में आपके प्यार, समर्थन, प्रार्थना और वास्तविक चिंता के लिए धन्यवाद दे रहे हैं। हमें आप सभी को यह बताते हुए बहुत खुशी हैं कि सर्जरी सफल रही। उनके पैर की सर्जरी आज सुबह श्री रामचंद्र अस्पताल में ऑर्थोपेडिक डॉ. मोहन कुमार और डॉ. जे.एस.एन मूर्ति ने सफलता पूर्वक कर दी है।" देखिये-



अंत में अभिनेत्री ने लिखा कि, "कुछ दिनों में पिता जी घर आ लौट आएंगे। सर्जरी के बाद कुछ दिनों के आराम के बाद वह हमेशा की तरह लोगों के साथ बातचीत करने के लिए तैयार होगे। उनकी सलामती के लिए आपकी सभी प्रार्थनाओं और उनके प्रति असीम प्यार के लिए हार्दिक धन्यवाद।" इस समय फैन्स उनके जल्दी स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load