Bollywood News


कंगना रनौत स्टारर 'धाकड़' से अर्जुन रामपाल का गैंगस्टर लुक वायरल!

कंगना रनौत स्टारर 'धाकड़' से अर्जुन रामपाल का गैंगस्टर लुक वायरल!
कुछ समय पहले जारी किए गए फिल्म 'धाकड़' के नए पोस्टर में कंगना काफी आकर्षक नज़र आई थी, इसको शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा था कि, "वह निडर और उग्र है! वह एजेंट अग्नि है। 1 अक्टूबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी भारत की पहली महिला एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धाकड़|" हाल ही में अर्जुन ने ट्विटर पर फिल्म से अपना विलेन लुक लोगों के साथ साझा किया है जो इस समय काफी वायरल हो रहा है|

बॉलीवुड गलियारे से मिली खबरों के मुताबिक फिल्म में वह एक खलनायक का किरदार निभाते दिखाई देने वाले हैं। इसमें उनके किरदार का नाम रुद्रवीर होगा, पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "दुश्मन का एक नया नाम है- रुद्रवीर! एक विरोधी जो खतरनाक, घातक और एक ही समय में कूल है|" अभिनेता के इस खतरनाक गैंगस्टर लुक को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ गई है| देखिये-

class="twitter-tweet">

Boom 💥 Evil has a new name- Rudraveer! an antagonist who is dangerous, deadly and cool at the same time! @SohamRockstrEnt's #Dhaakad🔥 in cinemas on 1st October 2021! @KanganaTeam @DeepakMukut @RazyGhai #sohelmaklai @divyadutta25 @castingchhabra @rajiv_gmenon @writish pic.twitter.com/Grjy7uO4FM

— arjun rampal (@rampalarjun) January 19, 2021

फिल्म 'धाकड़' का निर्देशन कार्य रजनीश घई और सोहेल मलकाई व दीपक मुकुट इसका प्रोड्क्शन काम कर रहे हैं| इसमें कंगना रनौत और अर्जुन रामपाल के अलावा दिव्या दत्ता भी अहम भूमिका में नज़र आने वाले हैं। हिंदी सिनेमा प्रेमी इसके रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load