Bollywood News


सलमान खान अपने बॉडीगार्ड शेरा की ये तस्वीर शेयर करते हुए बोले, वफ़ादारी!

सलमान खान अपने बॉडीगार्ड शेरा की ये तस्वीर शेयर करते हुए बोले, वफ़ादारी!
हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में इन्स्टाग्राम पर अपने बॉडीगार्ड शेरा के साथ एक तस्वीर फैन्स के साथ शेयर की है। इसको सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है, इसमें सलमान शेरा के कंधे पर हाथ रखे हुए दिखाई दे रहे हैं| तस्वीर में दोनों ने पगड़ी बांध रखी जो लोगों का काफी ध्यान आकर्षित कर रही है|

सलमान खान ने इस शानदार तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "वफादारी।" अभिनेता ने इस पोस्ट के साथ शेरा को भी टैग किया है। बता दें कि इसमें सलमान लाल रंग की पगड़ी पहने और शेरा काले रंग की पगड़ी पहने काफी आकर्षक लग रहे हैं| बॉलीवुड गलियारे से मिली खबरों के मुताबिक यह अभिनेता की आगामी फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' के सेट से ली गई एक तस्वीर है, जिसको सोशल मीडिया यूजर्स की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है| देखिये-



हाल ही में अभिनेता ने इन्स्टाग्राम पर एक नोट साझा करते हुए बताया था कि इस साल ईद के दिन फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' को बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाएगा| प्रभु देवा निर्देशित इस कहानी में सलमान के अलावा जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा और दिशा पाटनी भी नज़र आएंगे, यह तीसरा मौका होगा जब सलमान और रणदीप एक साथ काम करेगें, इससे पहले दोनों एक साथ किक और सुल्तान जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं| इस खबर के सामने आते ही अभिनेता के चाहने वाले काफी खुश और फिल्म को देखने के लिए उत्साहित नज़र आ रहे हैं|

End of content

No more pages to load