Bollywood News


कंगना रनौत की 'धाकड़' से दिव्या दत्ता का बोल्ड पोस्टर रिलीज़ होते ही वायरल!

कंगना रनौत की 'धाकड़' से दिव्या दत्ता का बोल्ड पोस्टर रिलीज़ होते ही वायरल!
कुछ समय पहले एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने बताया था कि 1 अक्टूबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी भारत की पहली महिला एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धाकड'| इसके बाद फिल्म से अर्जुन रामपाल का गैंगस्टर विलेन लुक काफी वायरल हुआ था, हाल ही में दिव्या दत्ता का लुक सामने आया है| इसको अभिनेत्री ने अपने ट्विटर पर फैन्स के साथ शेयर किया है, इसमें उनके बोल्ड और आकर्षक अंदाज़ को देखने के बाद दर्शकों की फिल्म के प्रति जिज्ञासा काफी ज्यादा बढ़ गई है|

इस शानदार पोस्टर में दिव्या ग्रीन कलर की साड़ी और प्रिंटेड ब्लाउज पहने काफी हॉट और बोल्ड लग रही हैं, इसके साथ-साथ उनकी ज्वेलरी उनके आकर्षक लुक में चार-चाँद लगा रही है| पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "इसका लुक कितना खतरनाक है, लेकिन वो कितनी बुरी हो सकती है उसे बता नहीं सकती| प्रस्तुत है मेरा रोहिणी लुक|" इसको देखने के बाद फैन्स कमेंट बॉक्स में अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



'धाकड़' से अर्जुन रामपाल का रुद्रवीर गैंगस्टर लुक भी लोगों को काफी पसंद आया था| इसका निर्देशन कार्य रजनीश घई और सोहेल मलकाई व दीपक मुकुट इसका प्रोड्क्शन कार्य संभाल रहे हैं| इसमें कंगना रनौत मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली हैं, वहीं अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी अहम किरदारों में दर्शकों का मनोरंजन करते नज़र आने वाले हैं।

End of content

No more pages to load