Bollywood News


अजय देवगन स्टारर 'थैंक गॉड' की शूटिंग मुंबई में शुरू, ये स्टार्स भी दिखेंगे!

अजय देवगन स्टारर 'थैंक गॉड' की शूटिंग मुंबई में शुरू, ये स्टार्स भी दिखेंगे!
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपनी आगामी फिल्म 'थैंक गॉड' की शूटिंग मुंबई में शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्विटर पर कुछ तस्वीर साझा करते हुए फैन्स को दी है, इसमें उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह जैसे कलाकार भी दर्शकों को एंटरटेन करते नज़र आने वाले हैं| इन तस्वीरों को देखने के बाद फैन्स कमेंट बॉक्स में अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं|

अजय ने ट्विटर पर फिल्म के मुहूर्त की तस्वीरें शेयर की हैं, मीडिया खबरों के मुताबिक यह एक एक कॉमेडी ड्रामा कहानी है, जिसे इंद्र कुमार निर्देशित करने वाले हैं| इसके पहले शेड्यूल की शूटिंग मुंबई में शुरू कर दी गई है, अजय और इंद्र कुमार सुपरहिट फिल्म 'टोटल धमाल' के बाद एक बार फिर से लोगों का भरपूर मनोरंजन करते दिखाई देने वाले हैं। अभिनेता ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "लाइट्स.. कैमरा.. एक्शन..। मुंबई में 'थैंक गॉड' की शूटिंग शुरू।" इस खबर के सामने आते ही उनके फैन्स काफी उत्साहित और बेताब नज़र आ रहे हैं| देखिये-



अजय देवगन के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो इस समय वह 'मेडे' की शूटिंग में वयस्त हैं, जिसको हैदराबाद में शूट किया जा रहा है। इसका निर्माण और निर्देशन कार्य अजय खुद ही सम्भाल रहे हैं, इसमें अमिताभ बच्चन, रकुलप्रीत सिंह और अंगिरा धर जैसे कलाकार अहम भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म 29 अप्रैल 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने वाली है।

End of content

No more pages to load