Bollywood News


वेब सीरिज़ 'तांडव' के बाद 'मिर्जापुर' के मेकर्स को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस!

डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो द्वारा प्रस्तुत वेब सीरीज़ 'तांडव' का विवाद अभी खत्म नही हुई था कि 'मिर्जापुर' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने मिर्जापुर के मेकर्स और अमेज़न प्राइम को भी नोटिस भेज दिया है| मीडिया खबरों के मुताबिक इनके उपर जगह के नाम को बदनाम करने का आरोप लगाया गया है|

सूत्रों के अनुसार मिर्जापुर के रहने वाले एक आदमी ने कोर्ट में याचिका दर्ज करते हुए कहा है कि उनकी जगह के नाम इस वेब सीरीज़ के माध्यम से बदनाम करने की कोशिश की जा रही है| अगर आपको पता हो कुछ समय पहले इसके उपर सामाजिक भावनाओं और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचने का आरोप भी लगा था|

दूसरी तरफ वेब सीरिज़ 'तांडव' भी इस समय सुर्ख़ियों में चल रही है। कुछ समय पहले ही सीरिज़ के निर्देशक, प्रोड्यूसर, राइटर के साथ-साथ अन्य कई लोगों के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर दर्ज की गई थी। बता दें कि इन सभी पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप लगा है, अब इस वेब सीरिज़ से दो किरदारों के बीच हुई विवादित बातचीत को फिलहाल हटा दिया गया है।

End of content

No more pages to load