Bollywood News


जिम में पसीना बहाती बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ का शानदार वीडियो वायरल!

जिम में पसीना बहाती बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ का शानदार वीडियो वायरल!
हिंदी सिनेमा के खूबसूरत अदाकारा कैटरीना कैफ फ़िल्मी में अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपने आकर्षक ड्रेसिंग सेंस के लिए भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं| अभिनेत्री अपनी बेहतरीन बॉडी के द्वारा लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं| हाल ही में उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह अपने ट्रेनर के साथ हार्ड वर्कआउट करती दिखाई दे रही हैं| अभिनेत्री का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और उनके फैन्स कमेंट बॉक्स में अपनी धमाकेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं|

इस वीडियो में कैटरीना कैफ रेड जिम वियर पहने काफी खूबसूरत लग रही हैं| पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "आमतौर पर मैं जिम पसंद करती हूं लेकिन मैंने सीखा है कि आप पाइलेट्स पर अपने मसल्स पर काफी हद तक काम सकते हैं| यास्मिन कराचिवाला पाइलेट्स सेशन्स के दौरान मुझे एक बॉडी पार्ट पर फोकस करना सिखा रही हैं|" अभिनत्री का यह शानदार वर्कआउट सेशन फैन्स काफी एन्जॉय कर रहे हैं| देखिये-



इस समय सोशल मीडिया पर काफी खबरें हैं कि अभिनेत्री ने एक फिल्म साइन की है जिसमें वह साउथ स्टार के ऑपोजिट मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली हैं। सूत्रों के मुताबिक कैटरीना निर्दशक श्रीराम राघवन की अगली फिल्म में अपनी कातिल अदाओं से दर्शकों का मनोरंजन करती दिखाई देने वाली हैं|

अभिनेत्री के फैन्स इस समय उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सूर्यवंशी' के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं। रोहित शेट्टी निर्देशित इस फिल्म को पिछले साल रिलीज़ किया जाना था परन्तु कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण इसका प्रदर्शन नही हो सका, इसमें अक्षय कुमार भी मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं| इसके अलावा वह हॉरर कॉमेडी 'फोन भूत' में सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ नज़र आने वाली हैं।

यह 2019 की सुपर हिट फिल्म 'गली बॉय' और आने वाली बॉक्सिंग फिल्म 'तूफान' के बाद एक्सेल की सबसे बड़ी घोषणा है। इसका निर्देशन गुरमीत सिंह द्वारा किया गया है, और रवि शंकरन और जसविंदर सिंह बाथ ने इसको लिखा है, 2021 के अंत तक इसे बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जा सकता है|

End of content

No more pages to load