Bollywood News


सलमान खान ने इसाबेल कैफ को डेब्यू फिल्म 'सुस्वागतम खुशामदीद' की इस तरह दी बधाई!

सलमान खान ने इसाबेल कैफ को डेब्यू फिल्म 'सुस्वागतम खुशामदीद' की इस तरह दी बधाई!
बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ वर्तमान समय में अपने शानदार अभिनय और आकर्षक ड्रेसिंग सेंस के कारण लोगों के दिलों में खास जगह बना चुकी हैं| अब उनकी बहन इसाबेल कैफ हिंदी सिनेमा में अपना सफर शुरू करने जा रही हैं| हाल ही में उनकी आगामी फ़िल्मी 'सुस्वागतम खुशामदीद' से पहला लुक लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया था जिसको बॉलीवुड सुल्तान सलमान खान ने भी अपने इन्स्टाग्राम पर साझा करते हुए इसाबेल को शुभकामनाएँ दी हैं।

सलमान ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से पुलकित सम्राट और इसाबेल की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, 'अरे वाह पुलकु और इसा...आप दोनों सुस्वागतम खुशामदीद फिल्म में एक साथ बहुत अच्छे लग रहे हैं। बधाई और ऑल द बेस्ट|" अभिनेता की पोस्ट पर इसाबेल ने कॉमेंट करते हुए धन्यवाद लिखा है, उनकी यह प्रतिक्रिया लोगों का काफी ध्यान आकर्षित कर रही है। देखिये



फिल्म 'सुस्वागतम खुशामदीद' को इनसाइट इंडिया और एंडेमोल शाइन इंडिया, येलो आंट प्रोडक्शंस के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं| इसमें पुलकित सम्राट दिल्ली के लड़के अमन की भूमिका और इसाबेल कैफ आगरा शहर में रहने वाली नूर की भूमिका निभाती दिखाई देंगी। दोनों के फैन्स इसके रिलीज़ होने का उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load