अभी-अभी खबर मिली है कि हिंदी सिनेमा के सबसे फिट और सुपरहिट अभिनेता अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बेलबॉटम' सीधे ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज़ की जा सकती है| कुछ समय पहले खबर आई थी कि इसको अभिनेता सिनेमाघरों में रिलीज़ करने वाले हैं| परन्तु हाल ही में मिली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म निर्माता जैकी भगनानी और वाशु भगनानी इस समय अमेज़न प्राइम के साथ सम्पर्क में है और हो सकता है फिल्म को इसी प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज़ कर दिया जाए|
बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार एक के एक बाद फिल्म रिलीज़ किये जा रहे हैं। आने वाले समय में अभिनेता की कई फिल्म रिलीज़ होने वाली हैं और कई फिल्म प्रोजेक्ट पर अक्षय कुमार काम भी कर रहे हैं, जिसमें फिल्म 'बेलबॉटम' का नाम भी शामिल है। इसकी शूटिंग अभिनेता ने पिछले साल कोरोना काल में स्कॉटलैंड में शुरू की थी और उसी महामारी के बीच पूरी कर ली थी| अब इस खबर के सामने आते ही सिनेमा प्रेमी काफी नाखुश नज़र आ रहे हैं|
रंजित तिवारी निर्देशित 'बेलबॉटम' में अक्षय कुमार के अलावा वाणी कपूर, हुमा कुरैशी और लारा दत्ता जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में दिखाई देने वाले हैं| इसमें अभिनेता एक रॉ एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं, यह दुनिया की पहली ऐसी फिल्म है जिसकी शूटिंग कोरोना में शुरू हुई और कोरोना में ही खत्म हुई है|
अक्षय कुमार स्टारर 'बेल-बॉटम' थियेटर नही अब इस प्लेटफ़ॉर्म पर होगी रिलीज़!
Friday, January 22, 2021 15:48 IST


