Bollywood News


अपने बेहतरीन भजन के लिए लोकप्रिय गायक नरेंद्र चंचल का हुआ निधन!

अपने बेहतरीन भजन के लिए लोकप्रिय गायक नरेंद्र चंचल का हुआ निधन!
अभी-अभी खबर मिली है कि लोगों के बीच अपने बेहतरीन भजन के लिए मशहूर गायक नरेंद्र चंचल का आज दोपहर में एक लंबी बीमारी की वजह से निधन हो गया है। मीडिया खबरों के मुताबिक उन्होंने दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली है। इस दुःखद बात की जानकारी दिग्गज पंजाबी गायक दलेर मेहंदी ने अपने ट्विटर पर लोगों के साथ साझा की है|

दलेर मेहंदी ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "यह जानकर गहरा दुख हुआ कि प्रतिष्ठित और सबसे ज्यादा प्यार करने वाले नरेन्द्रचंचल जी ने हमें आज हमेशा के लिए एकेला छोड़ दिया है। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहा हूँ, भगवान उनके परिवार और प्रशंसकों को इस दुखद खबर को सहने की शक्ति दे|" देखिये-



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नरेंद्र चंचल का जन्म 16 अक्टूबर 1940 को हुआ था। वह लोगों के दिलों में भजन-कीर्तिन के द्वारा अपने लिए एक अलग जगह बना चुके थे और आज वह 80 साल की उम्र में अपने फैन्स और घर वालों को हमेशा के लिए अलविदा कह कर चले गए, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे|

End of content

No more pages to load