Bollywood News


मालदीव से सारा अली खान का हॉट और ग्लैमरस अवतार वायरल, देखिये तस्वीर!

मालदीव से सारा अली खान का हॉट और ग्लैमरस अवतार वायरल, देखिये तस्वीर!
बॉलीवुड की युवा और खूबसूरत अभिनेत्री सारा अली खान हाल ही में अपने परिवार के साथ मालदीव वेकेशन एन्जॉय करके मुंबई पहुंच गई हैं। सारा ने इन्स्टाग्राम पर अपने वेकेशन की कुछ हॉट और आकर्षक तस्वीरें फैन्स के साथ साझा की हैं। इनमें वह स्काई ब्लू कलर के स्विमसूट में पूल के अंदर सेक्सी अंदाज़ में स्वादिष्ट खाने का मजा लेती नज़र आ रही है|

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में सारा के इस आकर्षक और कातिलाना अवतार को काफी पसंद किया जा रहा है| तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "जितना भी खाना आया है, वह सब खा जाएंगी|" एक तस्वीर में सारा पानी में फूड प्लैटर के साथ पोज़ देती हुई दिखाई दे रही हैं, अभिनेत्री के फैन्स कमेंट बॉक्स में अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



सारा अली खान के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो कुछ समय पहले वह वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नंबर 1' में नज़र आई थी। पहले यह फिल्म मई 2020 में रिलीज़ होने के लिए तैयार थी, लेकिन बाद में इसको अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ किया गया था| इसके अलावा वह आने वाले समय में अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' में भी नज़र आने वाली हैं। उनके फैन्स इसके रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load